India Rise Special

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, क्या हैं इस मिशन के उद्देश्य?

भारत देश में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रणाली के बारे में हर कोई अच्छे से जानता है। जहां एक और कई लोग इन सेवाओं का पूरी जानकारी ना होने की वजह से फायदा नहीं उठा पाते वहीं दूसरी ओर यह सेवाएं कई लोगों से इतनी दूर है कि वे इन के फायदों से वंचित रह जाते हैं। देश में फैली महामारी ने हर किसी की आंखें खोल दी हैं। अभी भी भारत में कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जो की महामारी से पूरी तरीके से अवगत भी नहीं है।

भारत देश में स्वास्थ्य प्रणाली में कई बदलाव भी किए गए हैं ताकि लोगों तक समुचित फायदा पहुंच सके। ऐसा ही एक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मिशन के द्वारा लेकर आए हैं। इस नए मिशन का नाम नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन है। आज हम आपको सरकार द्वारा शुरू किए गए इसी नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन ( National Digital Health Mission ) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। सरकार द्वारा शुरू किए गए इस मिशन का आप भी भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

National Digital Health Mission

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: हरिद्वार के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ फेल, चार घंटे हुई परेशानी  

क्या है मिशन?

भारत एक विकासशील देश है लेकिन भारत की स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी इतनी अच्छी हालत में नहीं है। भारत देश में शुरुआती समय से चली आ रही स्वास्थ्य प्रणालियां आज भी बिल्कुल ज्यों की त्यों है। सिर्फ कुछ ही जगहों पर इन स्वास्थ्य प्रणालियों में बदलाव किए गए हैं।

भारत में फैली हुई कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से सभी लोगों की आंखें खुल गई है।जिन लोगों को महामारी के बारे में जानकारी है वह मुख्य तौर पर शहरी इलाकों में रहते हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में लोगों को इसके बारे में बहुत ही कम जानकारी है जिसकी वजह से इससे निपटने के तरीके वे खुद ही ढूंढ लेते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन ( National Digital Health Mission ) की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिजिटल हेल्थ मिशन का एलान किया था। इस अभियान की मदद से भारत सरकार लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना चाहती हैं। इस योजना का सीधा साधा मतलब स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी का डिजिटलीकरण करना है। सरकार इस काम को अंजाम देने के लिए एक एप बनाएगी।उसके बाद इस मिशन के तहत हर व्यक्ति की एक हेल्थ आईडी बनेगी जिसमे हर व्यक्ति के मेडिकल रिकॉर्ड का बैकअप बनेगा। इसकी मदद से किसी व्यक्ति की मेडिकल रिकॉर्ड की पूरी जानकारी को आसानी से देखा जा सकेगा।
एक तरीके से यह आईडी आपकी स्वास्थ्य कुंडली की तरह ही होगी जिसमें आपके स्वास्थ्य के बारे में सारी जानकारी डिजिटल तौर पर दर्ज होगी। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस मिशन को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा तैयार किया जाएगा ।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: हरिद्वार के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ फेल, चार घंटे हुई परेशानी  

किन लोगों को होगा मिशन से फायदा और कैसे होगा काम?

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह महत्वकांक्षी योजना (National Digital Health Mission) हर किसी के लिए लाभदायक है।अगर आप भी भारत के एक नागरिक हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता रखते हैं तो फिर आप इस योजना का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए कोई महत्वपूर्ण पात्रता बाध्य नहीं है।

इस योजना का कार्य केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत संभाला जाता है। इसी वजह से इस योजना में पंजीकरण करवाने के बाद आपको एक डिजिटल आईडी प्रदान की जाएगी। जब आप किसी भी डॉक्टर के पास जाएंगे तो आपके इस डिजिटल आईडी में आपके बारे में अर्थात आपके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी होगी। इसकी वजह से आपको हर जगह पर्चे लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: हरिद्वार के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ फेल, चार घंटे हुई परेशानी  

हेल्थ आईडी की मदद से व्यक्ति के मेडिकल रिकॉर्ड को देखा जा सकेगा और उसकी जानकारी ली जा सकेगी। अगर कोई व्यक्ति डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर उसकी हेल्थ आईडी की मदद से यह जान लेगा कि उसने कब-कब डॉक्टर से दिखाया है और साथ ही उसने कब कौन सी दवाएं खाई हैं। एक तरीके से आपकी पूरी मेडिकल रिपोर्ट आपके एक छोटी सी आई डी में समाहित रहेगी।

क्या हैं मिशन के उद्देश्य?

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है योजना एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है जिसकी सफलता के बाद भारत में स्वास्थ्य का स्तर बहुत ऊंचा हो सकता है। इसी वजह से इस मिशन के उद्देश्य भी बड़े हैं:

1.राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य की जानकारी को सभी तक पहुंचाना और एक ऐसा माहौल बनाना जिसमे सारी कुशल, सुलभ, सस्ती एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

2.मुख्य रूप से देश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक डिजिटल तंत्र का निर्माण करना है। इस तंत्र की मदद से लोगों को डिजिटल ही अपनी जानकारी रखने में मदद मिलेगी।

  1. मिशन के अंतर्गत भारत के नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सार्वजनिक अस्पतालों एवं निजी अस्पतालों को डिजिटल करना ही उद्देश्य है।

4.डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्राप्त करने के लिए ऐसे डेटाबेस का निर्माण करना है जिससे लोग आसानी से स्वयं संबंधी स्वास्थ्य सूचना तक पहुंच सके और उसका फायदा उठा सकें।

क्या हैं अभियान के लाभ?

इस अभियान के उद्देश्य ही इतने बड़े हों उसके लाभ भी अधिक होना लाजमी सी बात है। इस अभियान के कुछ मुख्य लाभ है इस प्रकार है:

–हेल्थ आईडी के माध्यम से व्यक्ति का पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटल हो जाएगा जिसकी वजह से लोगों को अनचाहे पर्चियां, जाँच रिपोर्ट्स, रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

–टेली मेडिसिन एवं ई -फार्मेसी यानी कि ऑनलाइन दिखाना अर्थात चेकअप करवाना और दवाई लेने की सुविधा प्राप्त होगी।

–ऑनलाइन दवाई खरीदने के लिए आपको किसी भी पर्ची को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

–इस अभियान के अंतर्गत आपको एक डिजिटल आईडी, ई -फार्मेसी, डिजी डॉक्टर जैसे और भी कई लाभ मिलते हैं।

कैसे करे आईडी के लिए आवेदन?

अगर आप है इस अभियान का फायदा उठाना चाहते हैं और अपनी एक डिजिटल आईडी बनवाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा:

  1. सबसे पहले तो आपको इसकी डिजिटल वेबसाइट पर जाना होगा। इस अभियान के लिए आपको www.ndhm.gov.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको यह दिए हुए “डिजिटल सिस्टम” अनुभाग के नीचे स्क्रॉल करके “स्वास्थ्य अनुभाग” पर आना होगा।
  3. स्वास्थ्य अनुभाग के अंतर्गत आपको स्वास्थ्य आईडी बनाएं पर क्लिक करना होगा।
  4. वहां पर आपको “स्वास्थ्य आईडी अभी बनाए” बटन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा और इसके बाद आप एक और नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  5. यहां पर आपको अपनी कुछ जानकारी देनी होगी। इसमें आईडी बनाने के लिए आप या तो अपनी आधार नंबर की जानकारी दे सकते हैं या फिर अपने मोबाइल नंबर जो कि आप के आधार से लिंक हो उसकी जानकारी दे सकते हैं।
  6. जैसे ही आप दोनों में से कोई भी जानकारी देते हैं तो आपको एक ओटीपी आएगा जिस को भरने के बाद आपको आपके पंजीकरण के लिए फॉर्म मिल जाएगा।
  7. इस फॉर्म में अपनी दी हुई सारी जानकारी को सही सही भरने के बाद आप इसे सबमिट कर सकते हैं। इस प्रकार आप का पंजीकरण हो जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: