TrendingUttar Pradesh

UP Election 2022: गौतमबुद्ध नगर की तीनो विधानसभा सीटों पर भाजपा के पुराने उम्मीदवार

नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी ने पहले दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए गौतम बुध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों पर ही दांव खेला है। नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को ही टिकट दिया गया है जबकि दादरी से मास्टर तेजपाल नागर को फिर से टिकट दिया गया है वहीं जेवर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक धीरेंद्र सिंह को मैदान पर उतारा गया। बता दें कि पंकज सिंह पहली बार 2017 मोदी लहर में विधायक बने थे इस समय पंकज सिंह पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी हैं। वही दादरी विधानसभा सीट से मास्टर तेजपाल नागर 2017 में बसपा से भाजपा में आए थे और पहली बार में ही विजई हुए इसी के चलते पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।

आपको बता दें कि नोएडा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 61 है पिछले विधानसभा 2017 में यहां के पहले चरण में मतदान हुआ था जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 48% वोट प्राप्त हुए थे चुनाव में भाजपा के पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील चौधरी को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था।वहीं दूसरी तरफ जेवर विधानसभा सीट पर 2017 में 65 दिन मताधिकार का प्रयोग हुआ था और यहां पर भाजपा के अध्ययन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी को 22000 वोटों से हराया था।

अगर बात करें दादरी सीट से तेजपाल नागर की तो उनका मुकाबला सपा के प्रत्याशी राजकुमार भाटी और बसपा के प्रत्याशी मनवीर भाटी से हैं दादरी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले की 3 सीटों में से एक है। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां 58 फीसद मतदान हुआ था अब तक तेजपाल नागर ने अपने बसपा के सतवीर गुर्जर को 80000 वोटों से मात दी थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: