PoliticsTrendingUttar Pradesh

मुलायम सिंह की सेहत में हुआ सुधर, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने जाना हाल ….

मुलायम सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया। इस दौरान उनकी मुलाकात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी हुई।

icu से ccu में शिफ्ट हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह
लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav)की सेहत में कुछ सुधार हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ऑक्सीजन लेवल मेंटेन हो गया है, लेकिन उन्हें अभी भी आईसीयू में ही रखा गया है। हालांकि मुलायम सिंह यादव का करीब डेढ़ महीने से मेदांता अस्पताल(medanta hospital) में इलाज चला है। वहीं पुराने समाजवादी रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल9sp singh baghel) मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेता जी का हाल जाना है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुलायम सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया। इस दौरान उनकी मुलाकात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी हुई।
गौरतलब है कि शनिवार की रात उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ जाने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसकी सूचना उनके परिवार को भी दी गई। इसके बाद रविवार शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बीते करीब डेढ़ महीने से मुलायम सिंह यादव अस्पताल में ही भर्ती हैं। यहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वह खाना भी नहीं खा रहे हैं। उन्हें पाइप के जरिये तरल डाइट दी जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: