PoliticsTrending

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर एकनाथ शिंदे ने ली शपथ, देवेन्द्र फडणवीस बने उपमुख्यमंत्री

ब्रेकिंग 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद  पर एकनाथ शिंदे शपथ ले ली है। एकनाथ को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। यह शपथ एकनाथ शिंदे ने मराठी भाषा में ग्रहण की है। आपको बता दे की देंवेंद्र फडणवीस ने ही ऐलान किया था कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद सरकार में नहीं होंगे और बाहर से सरकार की मदद करेंगे। हालांकि बाद में जेपी नड्डा ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा कि पार्टी चाहती है कि वह उपमुख्यमंत्री बनें।

देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री पद पर ली शपथ 

पांच साल तक महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री रहने वाले देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जब वह शपथ लेने चले तो विधायकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 40 शिवसेना के विधायकों के साथ कुल 50 विधायक होने का दावा किया है। वहीं भाजपा के 106 विधायक हैं। शपथ ग्रहण के मौके पर एकनाथ शिंदे का परिवार भी राजभवन पहुंचा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: