Madhya Pradesh

MP: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज आज से, केंद्रीय मंत्री और CM करेंगे उद्घाटन

प्रदेश की खेलन युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में इस महाकुंभ का शुभारंभ होगा।

MP: मध्य प्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शानदार आगाज होने जा रहा है। भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम 7:00 बजे केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल राज्य मंत्री नीतीश प्रमाणिक और खेल युवा कल्याण मंत्री नितीश प्रमाणिक और प्रदेश की खेलन युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में इस महाकुंभ का शुभारंभ होगा।

खेलो इंडिया गेम्स को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हम मध्य प्रदेश का सौभाग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम की मेजबानी मध्य प्रदेश को दी है। धूमधाम से खेलो इंडिया का आगाज मध्य प्रदेश में होने जा रहा है।

इन जिलों में होगा खेलों का आयोजन…

प्रदेश के आठ जिलो में 27 खेलों का होगा आगाज | भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, बालाघाट, मंडला, महेश्वर (खरगौन)|

देशभर से लगभग 6 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रदेश के 470 खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे|

बॉलीवुड सिंगर शान और नीति मोहन प्रस्तुति देंगे. लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति होगी|

जानिए कौन से खेल कब तक होंगे आयोजित…

एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 से 5 फरवरी तक अपना हुनर दिखाएंगे|

कुश्ती- टीटी नगर स्टेडियम के डीएसवाईडब्ल्यू हॉल में 7 से 11 फरवरी तक कुश्ती के मुकाबले में 21 खिलाड़ी भाग लेंगे|

बॉक्सिंग कॉम्पटिशन में 5 दिनों तक 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिताओं में 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी पदक पाने के लिए रिंग पर उतरेंगे|

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: