India Rise Special

नाराज़ माँ ने ली गर्भवती की जान

आपा खो कुल्हाड़ी से लेली जान

झारखंड के जमशेदपुर में बेटे के प्रेम विवाह से नाराज़ मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला। दरअसल, बेटे ने रिश्ते में मौसेरी बहन से ही प्रेम विवाह कर लिया था, इससे उसकी मां काफी नाराज़ थी। एक दिन आपसी झगड़े के बाद महिला ने गर्भवती बहू पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। नाराज़ माँ ने ली गर्भवती की जान।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/drunk-raped-his-own-daughter/

सूत्रों के अनुसार, चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में गीता लायक के बेटे दीनबंधु ने परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अपनी मौसेरी बहन से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बेटे की इस हरकत से मां गीता लायक काफी दिनों से नाराज़ भी चल रही थी।

खबरों के हिसाब से बीते रविवार को दीनबंधु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गीता लायक व उसकी बहू के बीच कोई विवाद हो गया। इसमें गीता लायक ने अपना होश खो दिया और बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दीनबंधु की पत्नी गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: