Entertainment

मौनी रॉय ने शादी के लिए भरी गोवा की उड़ान,जानिए किसके साथ लेने वाली है सात फेरे?

साल की शुरुआत होते ही बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू गया है। इस साल कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं इस बीच अभिनेत्री मौनी रॉय भी शादी रचाने जा रही हैं। जी हां, आपने सही सुना, नागिन फेम अभिनेत्री मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

 

मौनी रॉय को फोटोग्राफर्स ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां वो मास्क पहने हुए दिखाई दी हैं, वह अपनी शादी के लिए गोवा की फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। वह गोवा में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। बता दें कि मौनी रॉय 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये कपल गोवा बीच पर अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में इसी गुरुवार को सात फेरे लेंगे।

 

कौन हैं मौनी रॉय का बॉयफ्रेंड

 

इन दिनों मौनी राय सुर्खियों में बनी हुई हैं, कारण है उनकी शादी। बहुत कम लोग मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड के बारें में जानते होगें। बता दें कि मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड एक बिजनेसमैन हैं। वह बेंगलुरु के रहने वाले हैं। जिनका अधिकतर बिजनेस दुबई में है।वो एक इन्वेस्टमेंट बैंकर भी हैं। आज के समय में मौनी रॉय टीवी जगत की जानी मानी चेहरा हैं। उन्होंने न केवल टीवी सीरियल्स में काम किया है, बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है। इस समय मौनी रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: