Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर लिया हालचाल

लखनऊ के SGPGI में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर अब रखा गया है। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने अस्पताल में जाकर उनका हालचाल जाना। बता दें कि वह एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ में थे।

उत्तरप्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अब खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे है। उन्हें NIV के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़े, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। मंगलवार रात डॉक्टरों ने गले में ट्यूब डालकर उन्हें ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे मैकेनिकल वेंटिलेशन कहते हैं।

ये भी पढ़े :-निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने BJP को कहा ‘बड़ा भाई’, कैबिनेट विस्तार पर दिया ये बयान

SGPGI संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन के ICU में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर है। सीनियर डॉक्टरों की टीम ने बुधवार सुबह जांच की है। उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। SGPGI द्वारा बुधवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से वेंटिलेटर पर रखा गया है।

SGPGI के बयान के अनुसार, विभिन्न विभागों के सीनियर चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान दे रहे हैं। SGPGI के निदेशक प्रो. आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से देखरेख कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण SGPGI में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज यूपी की राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: