Politics

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

राहुल गांधी जिस ट्रैक्टर से संसद में पहुंचे उस ट्रैक्टर को दिल्ली पुलिस ने किया जब्त। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और श्रीनिवास बीवी को भी लिया हिरासत में।

आज संसद के मानसून सत्र में कृषि आंदोलन के लिए हो रहे हंगामे के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद में ट्रैक्टर से पहुंचे। आपको बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी जिस ट्रैक्टर से संसद में पहुंचे उस ट्रैक्टर को दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें के संसद में जारी मानसून सत्र के चलते उस क्षेत्र में धारा 144 लागू है। ऐसे में राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को बिना सूचना दिए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंच गए।

जिसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और श्रीनिवास बीवी को हिरासत में ले लिया।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उस ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया जिस ट्रैक्टर से राहुल गांधी संसद पहुंचे थे। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने उन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया जो वहां मौजूद प्रदर्शन कर रहे थे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस ने मीडिया से बताया है कि कांग्रेस ने अपने इस प्रदर्शन के बारे में दिल्ली पुलिस को पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी थी। जिसके चलते दिल्ली पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

गौरतलब है कि पिछले 1 साल से केंद्र द्वारा जारी कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन पर उतरे हुए हैं। वहीँ, जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है तब से कांग्रेस भी केंद्र द्वारा जारी इस कृषि कानून के खिलाफ खासा हंगामा खड़ा किए हुए है। किसानों द्वारा दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में मौजूद जंतर मंतर पर किसानों ने किसान संगठन बैठाई है।

यह भी पढ़े: टोक्यो ओलंपिक 2020 में मीराबाई चानू को मिल सकता है गोल्ड

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: