Uttar Pradesh

मायावती लखनऊ में आज प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगी संबोधित

लखनऊ।   प्रदेश के 74 जिलों में यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते प्रबुद्धजन सम्मेलन कर चुकी है। मंगलवार को लखनऊ में बसपा अब प्रबुद्धजन सम्मेलन करने जा रही हैं।

लम्बे अंतराल के बाद बसपा प्रमुख मायावती मैदान में उतरकर बसपा की प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद मायावती पहली बार सार्वजनिक मंच पर उपस्थित रहेंगी।

लखनऊ में बसपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस प्रबुद्धजन सम्मेलन को बसपा प्रमुख की सोशल इंजीनियरिंग भी कहा जा रहा है। वह आज लखनऊ में ब्राह्मणों को संबोधित करेंगी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र प्रदेश के 74 जिलों में प्रबुद्धजन सम्मेलन कर चुके हैं। यूपी की पूर्व सीएम और बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लखनऊ सम्मेलन को संबोधित करेंगी। प्रदेश भर से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि बसपा प्रदेश मुख्यालय में जुटेंगे।

बसपा के चल रहीं कोशिशों में ब्राह्मण समाज को यूपी में रिझाने के लिए अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी जोर लगाएंगी। यूपी की सत्ता के लिए बसपा अब तक 74 जिलों में सोशल इंजीनियरिंग का एक बार फिर फार्मूला आजमाने के लिए प्रबुद्धजन सम्मेलन कर चुकी है। लखनऊ में मंगलवार को आखिरी सम्मेलन पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगा।

अपनी-अपनी जीत का समीकरण बनाने के लिए प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में सभी दल विभिन्न जाति-वर्गों के लोगों को जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को ब्राह्मणों को पार्टी से जोडऩे की जिम्मेदारी दी गई। अयोध्या से 23 जुलाई को उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को शुरु किया। 74 जिलों में सम्मेलन कर ब्राह्मणों के बीच अब तक मंच सजा चुके हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: