Delhi
दिल्ली के गांधी नगर की कमीज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इतने लोगों की हुई मौत
दिल्ली। दिल्ली के गांधी नगर में एक कपड़े की फैक्ट्री में आज तड़के भीषण आग लग गयी। आग बहुत भयानक थी। इस आग की चपेट में आने से 40 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के संजू के तौर पर हुई है।
आग में मरने वाला शख्स उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का निवासी था। उसका नाम संजू बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर आग में झुलसने के निशान नहीं है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है व्यक्ति की मौत दम घुटने से हुई होगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।