Sports

मार्टिन गप्टिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। मार्टिन गप्टिल ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। मार्टिन गप्टिल ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। मार्टिन गुप्टिल(Martin Guptill) ने एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने का विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

विराट कोहली ने अब तक T20 में 3227 रन बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) को विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 11 रन चाहिए थे। गुप्टिल ने पहले ओवर में तीन चौके लगाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा।

इसे भी पढ़ें – इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसरअलीशा राजपूत की सफलता की कहानी

मार्टिन गप्टिल 15 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। गुप्टिल के पास जयपुर में पहले टी20 मैच में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। हालांकि, वह 42 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन अब गुप्टिल ने दूसरे टी20 मैच में आसानी से विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुप्टिल ने अब तक 111 टी20 मैचों में 32 48 रन बनाए हैं, जिसमें इस प्रारूप में दो शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 161 छक्के और 283 चौके लगाए हैं। विराट कोहली ने 95 T20I मैचों में 3227 रन बनाए हैं। उन्होंने 29 अर्द्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली ने अब तक 290 चौके और 91 छक्के लगाए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: