PoliticsTrending

योगी सरकार 2.0: कल योगी के शपथ में शामिल होंगे कई राज्यों के सीएम, उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे

शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 की शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। बीजेपी इस समारोह के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी करना चाह रही है। यही वजह है कि, इसे और भी यादगार बनाने पर जोर दिया जा रहा है। 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, देश के नामचीन उद्योगपति और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे।
शपथ गृहण समारोह में शामिल होने वाले बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 
शिवराज सिंह चौहान – मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर- मुख्यमंत्री,  हरियाणा
पेमा खांडू  मुख्यमंत्री, अरूणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह – मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
विप्लव देवजी – मुख्यमंत्री, त्रिपुरा
प्रमोद सांवत – मुख्यमंत्री, गोवा
हिम्मत विस्वा शर्मा- मुख्यमंत्री, असम
बसवराज बोम्मई जी -मुख्यमंत्री, कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल- मुख्यमंत्री, गुजरात
पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
तारकेश्वर सिंह – उपमुख्यमंत्री, बिहार
रेणु देवी, उपमुख्मंत्री बिहार
वाई पैटन जी – उपमुख्यमंत्री, नागालैंड
चोनामीन – उपमुख्यमंत्री, अरूणाचल प्रदेश
जिष्णु देव वर्मा- उपमुख्यमंत्री, त्रिपुरा
शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति
टाटा ग्रुप- एन चन्द्रशेकरन
अम्बानी ग्रुप- मुकेश अम्बानी
आदित्य बिरला ग्रुप-कुमार मंगलम बिरला
अडानी ग्रुप- गौतम अडानी
महिन्द्रा ग्रुप आन्नद महिंद्रा
हीरान्नदानी ग्रुप- दर्शन हीरा न्नदानी
लुलु ग्रुप- यूसुफ अली
टोरेंट ग्रुप सुधीर मेहता
गोयनंका ग्रुप- संजीव गोयंका
लोढ़ा ग्रुप अभिनंद लोढ़ा
नेताओं और उद्योगपतियों के अलावा कुछ बॉलीवुड स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, कंगना राणावत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री सहित कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: