TrendingUttar Pradesh

मकर संक्रांति आज, श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिए कई किमी एरिया में 14 घाट बनाए

प्रयागराज : संगम की रेती पर शुरू हुए माघ मेले में मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार की सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले का ये दूसरा स्नान है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 14 घाट बनाए हैं। जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिए कई किमी एरिया में 14 घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर चेंजिंग रूम और साफ-सफाई से लेकर कई दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं। पर्व के मौके पर श्रद्धालु संगम से नाव तक जा रहे हैं, लेकिन मोटर बोटों का संचालन प्रतिबंधित रखा गया है। घाटों पर पांच हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एटीएस और पैरामिलिट्री फोर्स भी निगरानी कर रही है

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: