India Rise Special

क्या है महिला शक्ति केंद्र योजना ?

महिला सशक्तिकरण ( Mahila Shakti Kendra Scheme ) हमारे देश में हमेशा से ही एक अहम मुद्दा रहा है। पूरी दुनिया में कई जगहों पर महिलाओं को पुरुषों से कम आंका जाता है। लोगों की यही दकियानूसी सोच उनको महिलाओं पर अत्याचार करने की आजादी दे देती है। भारत में भी कई जगहों पर महिलाओं को पुरुषों से कम माना जाता है और उन पर कई अत्याचार होते हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन लगते ही  शराब की दुकानों में लगा ताला, गली-गली में चार गुना दाम में खुलेआम बिक रही है शराब 

 Mahila Shakti Kendra Scheme

पुराने समय से चलती आ रही यह दकियानूसी सोच ही आज महिलाओं पर अत्याचार का कारण बनती है। यही नहीं इसी सोच की वजह से लोग लड़कियों को अनपढ़ सकते हैं और उन्हें खुद के पैरों पर खड़ा होने का मौका भी नहीं देते। भारत देश एक पुरुष प्रधान समाज है और इसे पुरुष प्रधान समाज में सभी स्त्रियों के लिए नए मौकों को खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और नई योजना लेकर आए हैं। इस योजना का नाम महिला शक्ति केंद्र योजना (Mahila Shakti Kendra Yojana) है। आज हम आपको महिलाओं के लिए लाभकारी इसी योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे किस प्रकार सभी महिलाएं इस योजना का भरपूर फायदा उठा सकती हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन लगते ही  शराब की दुकानों में लगा ताला, गली-गली में चार गुना दाम में खुलेआम बिक रही है शराब 

क्या है महिला शक्ति केंद्र योजना?

भारत देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को न मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और नई योजना की शुरूआत की। इस योजना का नाम महिला शक्ति केंद्र योजना (Mahila Shakti Kendra Yojana) है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है योजना साल 2017 में शुरू की गई थी।

इस योजना के अंतर्गत सरकार कई स्वयंसेवी छात्रों को शामिल करके कुछ केंद्र खोलेगी। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है और इसकी मदद से उनका पूर्ण विकास करना भी है। सरकार के द्वारा बनाए गए यह केंद्र महिलाओं तक महिलाओं के लिए बनाई गई खास तौर पर योजनाओं को पहुंचाने के लिए है। इस योजना की मदद से महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा और साथ ही साथ उनकी शिक्षा और साक्षरता की दिक्कतें भी दूर की जाएंगी।

साफ तौर पर कहा जाए तो यह महिलाओं के लिए खास तौर पर बनाई गई एक ऐसी योजना है जिसकी मदद से महिलाएं अपने भविष्य को संवारने में सफल हो पाएंगी और खुद ही अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी।

क्या है आवश्यकता?

भारत देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और अन्याय से तो हर कोई अच्छे से वाकिफ ही है।नारी को सेवा,त्याग,और करूणा की देवी कहा जाता है।पुरुष आज भी वही है जो पहले था, प्रगति पथ पर निरंतर चलता हुआ, संघर्ष,शौर्य, आदि गुणों से समाहित। परंतु आज के इस आधुनिक समाज में नारी की स्थिति के बारे में जानने की कोशिश करेंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी ।
अभी भी एक नारी के लिए चुनौती की शुरुवात उसकी मां की कोख से ही हो जाती है। वहां से बचने पर ही वो आगे की दुनिया के संघर्षों से लड़ने के लिए तैयार होती है। भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव, घरेलु हिंसा, दहेज निर्यातना,यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, शोषण, दमन, बलात्कार,तिरष्कार, मानसिक यंत्रणा आदि समस्याएं और चुनौतियां उसके द्वार पर खड़ी रहती हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर घंटे महिलाओं के खिलाफ कम से कम 39 अपराधिक मामले होते है। इसमें 11 फीसदी हिस्सेदारी बलात्कार की है। एक सर्वेक्षण कहता है कि भारत में महिलाओं का दर्जा दौलत और उनकी सामाजिक स्थिति पर निर्भर करता है।
2018 में थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की एक रिपोर्ट में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्क बताया गया था।
यह सब महिलाओं को कमजोर समझने वाली सोच की वजह से होता है। इसी वजह से यह अभियान आज के समय में एक बहुत ही आवश्यक अभियान हो गया है ।

क्या हैं योजना की मुख्य बाते?

1.इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला शक्ति केंद्रों की शुरुआत करेगी।

  1. इस योजना में सरकार स्वयं सेवकों को अपने साथ जोड़ेगी। भारत की सरकार का इसमें भी एक मुख्य लक्ष्य है कि इस योजना में तीन लाख से ज्यादा स्वयंसेवी छात्रों को जोड़ा जाए। इसी के साथ-साथ इस योजना में एनसीसी के छात्रों को भी जोड़ा जाएगा।

3.योजना का शुरुआत देश के 115 अति पिछड़े जिलों के ब्लॉकों से की जायेगी।

4.ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जाने वाली महिलाओं के हित की योजनाओं, बच्चो के पोषण, लिंग समानता, महिलाओं के अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।

5.सभी उपयोजनाओं की योजना, समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर एक सामान्य कार्यबल गठित किया जायेगा। इसकी मदद से महिलाओं के लिए बनाई जा रही सभी उप योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरुक करना और भी आसान हो जाएगा।

  1. इसमें एक ब्लॉक समिति बनाई जाएगी।समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे :

– ब्लॉक में चलाये जा रहे कॉलेजो के चार सदस्य
–जिले का एक सरकारी प्रतिनिधि
–ब्लॉक का एक प्रतिनिधि
–महिला स्वयं सहायता प्रतिनिधि के दो सदस्य

क्या हैं योजना के उद्देश्य?

इस योजना (Mahila Shakti Kendra Yojana) के कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं–

1.ग्राम स्तर पर महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्हें एकत्रित कर जागरूक करना।

  1. सरकारी योजनाओं और जानकारी को ग्रामीण महिलाओं में प्रसारित करने की प्रक्रिया को सरल बनाना ।

3.महिलाओं को उसके विकास से सम्बंधित योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित और सहायता करना।

4.सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज ( जैसे – आधार कार्ड) बनवाने में महिलाओं का मदद करना।

5.पंचायती वन स्टॉप सेंटर, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति जैसे प्लेटफॉर्म के प्रयासों द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली को आसान बनाना।

6.महिला शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उसी क्षेत्र में कार्यरत संगठन या एनजीओ यानी गैर सरकारी संगठनों से जोखिम भरे अवसरों पर सहायता के लिए समन्वय स्थापित करना।

7.राज्य में महिलाओं और बच्चो के प्रति हिंसा, शिक्षा, वित्त, स्वाथ्य एवं पोषण से सम्बंधित, सिविल सोसाइटी संगठन, पंचायतीराज संस्थाओं की ग्रामीण महिलाओं का पहचान करना और उनकी सहायता करना।

अभी तक कितना हुआ काम?

महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई जितनी भी योजनाएं आज तक सरकार के द्वारा शुरू की गई है वह पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाई है। दुर्भाग्यवश यह योजना भी धीरे धीरे इसी परिणाम पर जा रही है।आरटीआई के एक रिपोर्ट के अनुसार केवल 24 जिलों ने ही अब तक डिस्ट्रिक्ट लेवल सेंटर फॉर वूमेन यानी महिला शक्ति केंद्र कार्य करने योग्य बनाया है। फिलहाल महिला सशक्तिकरण की इस योजना के अंतर्गत साल 2019 तक 440 केंद्र बनाए जाने थे लेकिन 2019 तक मात्र 24 ही बन पाए थे। इससे यह साफ हो जाता है कि सरकार का कार्य अभी भी अधूरा है। महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता देश में अभी भी है क्योंकि महिलाओं की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सरकार को योजना के क्रियान्वयन के लिए और भी ज्यादा मेहनत करनी होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: