Trending

Lumpy virus : हिमाचल प्रदेश में लम्पी वायरस का कहर जारी, 24 घंटे में 158 पशुओं की मृत्यु हुई मौत

शिमला : इन दिनों देशभर में लम्पी वायरस का कहर जारी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश लम्पी वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 158 पशुओं की मृत्यु हो गई। अब तक 41405 पशु इससे प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़े :- बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की जेल में अचानक बिगड़ी तबियत, आईसीयू में कराया गया भर्ती

13754 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। 26180 पशुओं में यह संक्रमण अभी मौजूद है। पशुपालन विभाग 113949 पशुओं को वैक्सीन लगा चुका है। वर्तमान समय में विभाग के पास वैक्सीन की 92616 डोज उपलब्ध हैं। 13754 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर के अनुसार सरकार लंपी रोग पर काबू पा रही है। इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने पशुपालन विभाग को उचित निर्देश दे रखे हैं। रोग की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में इस रोग का प्रकोप सोलन, सिरमौर, शिमला, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, चंबा में है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: