Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो कैसे बने स्टार फुटबॉलर, कमाते हैं 700 करोड़ रुपये सलाना 

दुनियाभर के तमाम फुटबॉल प्रेमियों के लिए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक आदर्श हैं, जिस तरह वो अपने खेल से दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं, ठीक उसी तरह उनके फुटबॉलर बनने की कहानी भी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। रोनाल्डो का लियोनेल मेसी से रहा है कॉम्पिटिशन वैसे तो ये बात हर कोई जानता है रोनाल्डो अर्जेन्टीना के लियोनेल मैसी के साथ प्रतिस्पर्धा के कारण इतने महान खिलाड़ी बन सके हैं। अगर ये प्रतिस्पर्धा नहीं होती तो वो इतने ममहान खिलाड़ी नहीं बन पाते। हालांकि इस बात को झूठलाया नहीं जा सकता कि उनके महान खिलाड़ी बनने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत भी है।

दिग्गज फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) दुनिया के उन चंद खिलाड़ियों में से एक है, जो मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं। हाल ही में रविवार को मोनाको में रोनाल्डो को गोल्डन फुट 2020 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवॉर्ड पिछले और इस सीजन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दिया गया। रोनाल्डो ने अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को धन्यवाद भी दिया। आइए आपको बताते हैं कि इस साल रोनाल्डो ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान में कैसे उतरे गौतम गंभीर, जानें सबकुछ 

35 साल की उम्र में दुनिया के महान फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नाम एक और अवॉर्ड किया है। उन्होंने पिछले सीजन में सीरी-A, चैम्पियंस लीग, इटालियन कप और सुपर-कप मिलाकर 46 मैच में 37 गोल दागे थे। इसके लिए उन्हें रविवार को गोल्डन फुट 2020 अवॉर्ड दिया गया।

अवॉर्ड मिलने के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं यह सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे वोट करने के लिए मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

बता दें कि रोनाल्डो उन खिलाड़ियों में से है, जिन्हें रिकॉर्ड्स बनाने और उन्हें तोड़ने के लिए ही जाना जाता है। हाल ही में  रोनाल्डो ने इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में पार्मा को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में उन्होंने शानदार 2 गोल किए।

रोनाल्डो सीरी-A में एक साल में 33 या इससे ज्यादा गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। हालांकि इस साल रोनाल्डो इस लिस्ट में ऊपर भी आ सकते हैं, क्योंकि उन्हें मंगलवार को फियोरेंटिना के खिलाफ एक और मैच खेलना हैं। ऐसे में रोनाल्डो सिवोरी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने 1950 में 36 गोल किए थे।

अपने पहले सीजन में, उन्होंने सीरी-A में 21 गोल किए। उन्होंने इसके बाद 2019-20 सीजन में 33 मैचों में 31 गोल किए और 61 मैचों में 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

 साल 2020 सिंतबर में नेशंस लीग के ग्रुप-ए के मुकाबले में पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने उन चंद फुटबॉलर्स में अपना नाम लिखवा, जिनके नाम पर 100 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं। इसके साथ ही रोनाल्डो 100+ गोल वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने हैं।

रोनाल्डो के पिता थे नगर निगम में माली 

आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पिता जोस डिनिस अभेइरो एक माली थे। 5 अप्रैल 1985 को पुर्तगाल के आंचल में जन्मे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बचपन कड़े संघर्ष में गुजरा था। वो अपने परिवार के साथ बचपन में एक टीन की छत के नीचे रहा करते थे। रोनाल्डो के परिवार में उनके अलावा माता-पिता दो भाई और एक बहन थी। रोनाल्डो के पिता नगर निगम में माली का काम करते थे। वो पार्क में पेड-पौधों की कटाई-छटाई का काम करते थे।

15 साल की उम्र में रोनाल्डो को हो गई थी दिल की बीमारी

 रोनाल्डो का खेल साल दर साल निखरता ही जा रहा था और इसी का नतीजा था कि 12 साल की उम्र में स्पोर्टिंग लिस्बन के बड़े अधिकारियों ने 15 पाउंड में रोनाल्डो को साइन किया। इसके बाद रोनाल्डो को अपना घर छोड़ना पड़ा। 15 साल की उम्र में रोनाल्डो एक बीमारी का शिकार हो गए, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से दूर जाना पड़ा। रोनाल्डो ने दिल की सर्जरी करवाई और फिर से मैदान पर वापसी की। इसी दौरान उनके पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद रोनाल्डो को परिवार आर्थिक संकट से गुजरने लगा। ये वो समय था जब रोनाल्डो की मां मारिया को दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम कर परिवार को चलाया, लेकिन इन सब कठिनाइयों के बीच रोनाल्डो ने अपने खेल जारी रखा।

अब 700 करोड़ रुपए सालाना कमाते हैं रोनाल्डो

आखिरकार रोनाल्डो की किस्मत चमकी और 17 साल की उम्र में उन्होंने पहला क्लब मैच खेला और इसके एक साल बाद ही रोनाल्डो को इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो को साल 2003 में 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में साइन किया। बस यहां से रोनाल्डो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज ये खिलाड़ी 700 करोड़ रुपए सालाना कमाता है। दुनियाभर के टाइटल रोनाल्डो अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं वो अपनी कमाई से एक अनाथआश्रम भी चलाते हैं। रोनाल्डो ने कुछ समय पहले अपना गोल्डन जूता नीलाम किया था, जिसकी राशि से उन्होंने एक स्कूल बनवाया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: