India Rise Special

1 महीने की पैरोल पर रिहा हुआ गुरमीत राम रहीम..

रोहतक : हरियाणा कोर्ट की तरफ से आज डेरा सच्‍चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम(Gurmeet Ram Rahim) पैरोल पर रिहाई मिली है. लम्बे समय से रोहतक सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम आज सुबह साढ़े सात बजे पैरोल पर रिहा किया गया। बताया जा रहा है की पैरोल पर रिहा होने के बाद उनके परिजन उन्होंने लेने के लिए पहुंचे व राम रहीम को एक महीने की पैराेल मिली है।

ये भी पढ़े :- अग्निपथ योजना के विरोध में फतेहाबाद में आक्रोशित छात्रों ने लगाया जाम

पैरोल पर रिहाई के बाद बागपत के बरनावा डेरा पहुंचा गुरमीत राम रहीम

इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल पर रिहा हुआ था। जिसके बाद वह बागपत के बरनावा डेरा पहुंच गया है। डेरा के आसपास डेरा सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डेरे के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि, ”बरनावा डेरा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डेरे के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है।”

ये भी पढ़े :- कुछ ही देर में चेक कर पाएंगे महाराष्ट्र बोर्ड के 10 वीं का परिणाम…

जानिए क्या है मामला

गौरतलब है कि, गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्‍या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह सुबह 7.30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है। बताया जा रहा है कि उसे उत्तर प्रदेश के बाद बागपत स्थित डेरे में गया है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी 21 दिन की पैरोल मिली है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे ले जाया गया है।जेल प्रशासन ने एक महीने की पैरोल मंजूर की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी सुरक्षा को लेकर एनओसी कोर्ट को दे दी थी। इसके चलते उसे यूपी में ही रहने की शर्त पर पैरोल दी गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: