
Spiritual
जानें क्या है आज का भाग्यफल, पढ़िए अपना राशिफल…
7 फरवरी, मंगलवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार का दिन।
ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिष के अनुसार 7 फरवरी, मंगलवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार का दिन।
मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में कोई नवीन कार्य कर सकते हैं, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आप परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। मन की बातों को और उनके मन की बातों को जानेंगे। परिजनों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जो आपके आने वाले समय में काफी काम आएगा। भवन, मकान वाहन की खरीदारी में रुचि लेंगे।
वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। धन का आगमन हो सकता है। आपका जो रुका हुआ धन था वह किसी रसूखदार व्यक्ति की मुलाकात की मदद से आपको प्राप्त होगा। जॉब में विशेष सफलता प्राप्त होगी। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से सभी लोग प्रभावित होंगे। सार्थक संवाद को महत्व देंगे। सहकारिता पर जोर रखेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। संतान के विवाह से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। अपने बड़ों से सलाह मशवरा अवश्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा, जिसमें सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। छात्रों को प्रगति मिलेगी। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी लोग प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। करीबियों पर भरोसा बनेगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। माताजी का आशीर्वाद ले। दूसरों की मदद के लिए आप हमेशा आगे आएंगे। आर्थिक विकास होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं उनके लिए दिन बढ़िया रहेगा। उन्हें अपनी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। जो युवा बेरोजगार है, काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें रोजगार मिल सकता है। .
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रबंध किए मामले में धैर्य बनाए रखें।
तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे, इनकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको किसी अच्छे व्यक्ति की मदद से प्राप्त होगा। मित्रों के द्वारा आपको आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता प्राप्त होगी। कामकाज उम्मीद के अनुरूप बनाए रखें। श्रेष्ठ प्रदर्शन से सकारात्मकता बढ़ सकती है। परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे। आपके मित्र आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी सहायता करते हुए नजर आने वाले हैं।
धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी अच्छे व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य करने का विचार करेंगे। औद्योगिक प्रयासों को बढ़ाएंगे। धनधान्य में बढ़त रहेगी। निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के की योजना बनाएंगे। जो युवा राजनीति में कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है।
कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। लेन-देन में सावधानी रखें। सजगता बनाए रखें। आपकी मेहनत सफल होगी। सभी लोगों के साथ भाईचारा बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें, किसी खास चीज के चोरी होने के संकेत हैं।
मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहने वाला है। आपको हर जगह से कुछ न कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे वह भी आज पूरे होते हुए नजर आएंगे। जॉब में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी लेकिन आपको वाद-विवाद करने से बचना होगा। वाणी के प्रति सचेत रहें।