PoliticsTrending

UP Election 2022: जेपी नड्डा का सहारनपुर दौरा कल

इस दौरान नड्डा सरसावा में सहारनपुर और शामली की दस विधानसभाओं की संचालन समितियों

सहारनपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जनवरी को जिले का दौरा करेंगे। जिसक लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेपी नड्डा यहां पर जनता की नब्ज टटोलने के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे। इस दौरान नड्डा सरसावा में सहारनपुर और शामली की दस विधानसभाओं की संचालन समितियों की बैठक को संबोधित करेंगे।
पहले चरण में शामली और दूसरे चरण में सहारनपुर में मतदान होने हैं। शनिवार 22 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर और शामली की जमीनी हकीकत खंगालने आ रहे हैं। वह सरसावा में 11 बजे से एक निजी पंडाल में दोनों जिलों की चुनाव संचालन समितियों की बैठक करेंगे। इस दौरान वह सीधे तौर पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और प्रवासियों के साथ चुनाव पर मंथन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक के जरिए ये थाह पाने की कोशिश करेंगे कि, पश्चिमी यूपी के इन जिलों की जनता के दिल में क्या है। बीजेपी को समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है या फिर किसानों के अंदर अब भी नाराजगी है। अगर ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नए सिरे से रणनीति पर काम करने की सलाह भी दी जा सकती है।
पश्चिमी क्षेत्र के सह मीडिया संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए दोनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उनका आना कार्यकर्ताओं में बूस्टर डोज की तरह काम करेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: