India Rise Special

फाइबर और पोटेशियम से समृद्ध आलू के जाने फायदे

गंदे कोलेस्ट्रॉल से लड़े और रखे आपको स्वस्थ

अधिक मात्रा में आलू का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता, मगर सही मात्रा में आलू खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आलू फाइबर और पोटेशियम से समृद्ध है और यह रक्तचाप को कम करने और हृदय की रक्षा करने और यहां तक ​​की सूजन का इलाज करने में मदद करते हैं। फाइबर और पोटेशियम से समृद्ध आलू के जाने फायदे।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/eat-chocolate-and-be-healthy/

दिल के स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

आलू में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और बी 6 पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व हृदय के लिए बहुत अच्छे हैं। आलू में पाया जाने वाला पोटेशियम दिल की रक्षा करने में मददगार साबित होता है।

हड्डियों को मजबूत करता है

आलू में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हड्डियों के स्वास्थ्य में व्यापक योगदान देते हैं। ये पुरुषों एवं महिलाओं में हड्डियों को नुकसान पहुंचने से बचता है और साथ ही हड्डियों को मजबूत भी करते हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा

शोध के मुताबिक आलू रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है।इसमें मैग्नीशियम होता है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए उबले आलू जरूर खाएं।

पाचन शक्ति

आलू में मिला भरपूर फाइबर आपके पाचन-शक्ति को मज़बूत बनता है। साथ ही आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारे पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: