Lifestyle

क्या आप इस आम के बारे में जानते हैं? लाखों रुपए है इसकी कीमत

गर्मियों के मौसम में आम बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है, गर्मियों में आम को फलों का राजा भी कहा जाता है शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो गर्मी के मौसम में आम का इंतजार ना करता हो। वैसे तो आम कई किस्म के होते हैं लेकिन कई आम ऐसे भी होते हैं, जो आपको बाजारों में देखने को ही नहीं मिलते। लोग कई प्रकार के आमों का मजा लेना पसंद करते हैं इस वक्त चर्चा में आम की एक प्रजाति मियाजाकी काफी ज्यादा चर्चे में चल रही है। यह आम जिसे इंटरनेशनल मार्केट में बीते साल दो लाख से अधिक रुपए प्रति किलो में बेचा गया था. बता दें कि यह आम मध्यप्रदेश में पैदा होता है, मध्य प्रदेश के एक कपल ने अपने बाग में यह आम को उगाया है, इसक कीमती आम को चोरों से बचाने के लिए उन्होंने चार सिक्योरिटी गार्ड और 6-6 कुत्ते रखे हुए हैं. आज हम आप को बतायेगे की आखिर इस आम की ख़ासियत क्या है और हेल्थ से जुड़े क्या राज है।

know about this mango

किस रंग के होते हैं यह आम

मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक कपल ने इस आम को अपने बाग़ में उगाया और इसका नाम मियाजाकी है इनके, बाग़ में इस आम के दो पेड़ है यह आम लाल रंग का होता है और इस आम को एग ऑफ द सन के नाम से भी जाना जाता है। यह आम कोई साधारण आम नहीं है भले ही यह साधारण आमो की तरह के ही दिखता हो, लेकिन इसका रंग पीले के बजाय लाल होता है. यह भारत और साउथ एशिया में काफी पॉपुलर प्रजाति का आम है और इस आम को मुख्य रूप से जापान के मियाजाकि शहर में उगाया जाता है। इसी वजह से लोग आम को इसी नाम से पहचानते हैं। मियाजाकी वरायटी के एक आम का वजन 350 ग्राम के आसपास होता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।

विदेशों में होता है एक्सपोर्ट

इस आम की खासियत यह होती है कि इसमें Antioxidants, beta-carotene and folic acid भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये आम सुर्ख लाल रंग का होता है और इसका आकार डायनोसॉर के अंडे जैसा होता है। बताया जाता है कि जापान में यह आम खास क्लाइमैटिक कंडीशन में उगता है और क्वॉलिटी टेस्ट के बाद ही एक्सपोर्ट किया जाता है।

यह भी पढ़े : बच्चों के लिए कब तक तैयार हो जाएगी कोरोना वैक्सीन?

मियाजाकी आम के हेल्थ बेनिफिट्स

रिपोर्ट से मिली जानकारी की माने तो इस आम में ऐंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर यह आम कैंसर से बचाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करता है। स्किन के लिए फायदेमंद होता है। हीट स्ट्रोक से बचाता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: