Tourism

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के स्वागत में जुटे कश्मीरी मुस्लिम, यात्रियों को भेंट कर रहे राष्ट्रीय ध्वज, शिव पार्वती की तस्वीरें और गीता

जम्मू -कश्मीर : कश्मीर घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में “बनारस में काशी भगवान शिव की नगरी है, तो कश्मीर घाटी भोले बाबा का हिमालय पर घर” है ये संदेश देता बैनर आएगा। इतना ही नहीं कश्मीरी मुस्लिम युवाओं का समूह अमरनाथ यात्रियों का अनोखे अंदाज में स्वागत करने को बेताब है।

ये भी पढ़े :- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी, तय होगा यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम

इन युवाओं ने फूल मालाएं, राष्ट्रीय ध्वज, शिव पार्वती की तस्वीरें और गीता की प्रतियों की व्यवस्था की है। कश्मीर घाटी में प्रवेश के दौरान अमरनाथ यात्रियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। उन्हें फूल मालाएं पहनाकर पवित्र गीता भेंट की जाएगी। स्वागत में जुटे इन युवाओं का मानना है कि, श्री अमरनाथ यात्रा भारत के उस विचार को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है। जिसमें सभी धर्मों को एक समान माना गया है।

ये भी पढ़े :- ईरान: 4 घंटे में 4 बार भूकंप, 5 की मौत; पड़ोसी देशों में भी दहशत

कश्मीर में शैव दर्शन, सूफी संतों, ऋषि परंपरा और कश्मीरी संस्कृति के इतिहास पर शोध कर रहे जावेद बेग के मुताबिक, कोई भी कश्मीरी भगवान शिव से खुद को अलग करके नहीं देख सकता। धर्म में बदलाव आए हैं। लेकिन हमारी संस्कृति वही है। मुस्लिम युवाओं का कहना है कि, शैव दर्शन कश्मीर की विरासत है। अमरनाथ यात्रा जैसे मौके पर वह इसे बाबा बर्फानी के भक्तों के साथ साझा करना चाहते हैं। प्रशासन से अनुमति मिल गई है। सुबह 11 बजे यात्रियों का स्वागत करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: