TrendingUttar Pradesh

काशी: ‘देश बचाओ देश बनाओ’ समाजवादी पदयात्रा का वाराणसी में दूसरा चरण शुरू

मुलायम सिंह यादव के जयंती पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा राजघाट स्थित भैसासुर घाट रविदास घाट पर दीप जलाकर दीपदान किया गया।

 

वाराणसी: समाजवादी पार्टी ( SAMAJWADI PARTY) की ओर से आयोजित ‘देश बचाओ देश बनाओ’ पदयात्रा9 PAD YATRA) का आज से काशी में दूसरे चरण का आगाज हो चुका है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव( MULAYAM SINGH YADAV) की जयंती पर दीपदान के बाद यह पदयात्रा आज सुबह गुरूबाग चौराहा से शुरू होकर बीएचयू सिंह द्वार पर मालवीय जी की प्रतिमा तक जाएगी। इसके साथ ही पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की ओर से सपा की नीतियों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

Bharat jodo Yatra: मध्यप्रदेश पहुंची यात्रा, राहुल बोले- उम्मीद है यह यात्रा ए प्लस ग्रेड हासिल करेगी

आपको बता दें कि इसके पूर्व सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के जयंती पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा राजघाट स्थित भैसासुर घाट रविदास घाट पर दीप जलाकर दीपदान किया गया। दीपक के द्वारा बनाए गए चित्र में मुलायम सिंह यादव को दर्शाया गया था इसके साथ ही पैसा पुल घाट पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

दीपदान के बाद समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का शुभारंभ हुआ जो भैसासुर घाट से आरंभ होकर मुकीम गंज विशेश्वरगंज मैदागिन कबीरचौरा होते-होते बेनियाबाग स्थित राज नैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: