Politics

कांग्रेस का दामन थाम सकते है कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी जल्द कांग्रेस का थाम सकते हैं दामन

नई दिल्ली : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेता जहाँ एक तरफ पार्टी छोड़ दूसरे दलों का  थाम रहे है | वहीँ देश की पुरानी पार्टी दूसरी तरफ पार्टी इसकी भरपाई के लिए नए युवा नेताओं की आउटसोर्सिंग में जुटी है | वहीँ दूसरी तरफ सूत्रों से खबर है कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी जल्द कांग्रेस का दमन थाम सकते हैं |

राहुल गांधी से मिले कन्हैया

सूत्रों के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी के नेता और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात हुई | जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि कन्हैया कुमार जल्द कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं | कन्हैया को बिहार कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी देने की बात भी चल रही है | उन्हें बिहार कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है |

युवा नेताओं की कांग्रेस को जरूरत

कन्हैया कुमार के साथ ही गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस पार्टी आउटसोर्स करने की तैयारी में है | जिग्नेश को भी गुजरात कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है | गुजरात में अगले साल विधान सभा चुनाव हैं | ऐसे में हार्दिक पटेल और जिग्नेश जैसे युवा नेताओं को चुनाव अभियान की कमान दी जा सकती है | वैसे आउटसोर्सिंग का ये सिलसिला कांग्रेस में पहले ही शुरू हो चुका था | नवजोत सिंह सिद्धू ने जब बीजपी का दामन छोड़ा तो कांग्रेस ने उन्हें थाम लिया और आज वो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं |

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: