नहीं रहे किंग ऑफ कानपुर, सिंगापुर में ली आखिरी सांस

कानपुर के जानेमाने उद्योगपति यदुपति सिंहानिया का गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वे काफी समय से बीमार चल रहे थे, बीते सप्ताह उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से बिगड़ गई तबियत
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया। यदुपति सिंहानिया की अथक मेहनत ने जेके सीमेंट कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
India's Best CEOs: Yadupati Singhania of JK Cement is a mix of legacy and modernity who remains rooted to Kanpur https://t.co/tHMiuQIB5Q pic.twitter.com/6UNsmJhn2j
— Business Today (@BT_India) January 19, 2018
बेस्ट सीईओ अवॉर्ड से नवाजा गया
साल 2004 में वो कंपनी के सीईओ बने थे पिछले साल उन्हें बेस्ट सीईओ का अवॉर्ड भी मिला था। 100 सीईओ में से उन्हें 28वां स्थान हासिल किया था। कंपनी के लिए 20 बिलियन डॉलर का लक्ष्य भी तय किया था। जो 2023 में पूरा होना था।
कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया
65 वर्षीय यदुपति सिंहानिया सरल स्वभाव के थे। उन्हें सीमेंट ऑफ किंग के नाम से भी जाना जाता है। उनके करीबी ने बताया कि उन्होंने 3 साल में 500 करोड़ रुपयों की कंपनी को 6500 करोड़ की कंपनी में तब्दील कर दिखाया था।
दुनिया की शीर्ष 30 सीमेंट कंपनियों की रैंकिंग जारी होती है इस लिस्ट में व्हाइट सीमेंट सिगमेंट में जेके सीमेंट को तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का स्थान मिला था।