TrendingUttar Pradesh
बीजेपी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का निधन, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में असामयिक निधन हो गया है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जताया शोक
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के लिए शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई। आज सुबह बीजेपी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में असामयिक निधन हो गया है।
सीएम योगी, अखिलेश यादव समेत इन मंत्रियों ने बंधवाई राखी….
इसके बाद शेष नारायण मिश्रा का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय लाया गया, जहां पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। आज उनका अंतिम संस्कार गोंडा में होगा। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।