PoliticsTrending

अखिलेश का दो दिवसीय रायबरेली दौरा आज से

रायबरेली के 6 विधानसभा क्षेत्रों में अखिलेश यादव रथ यात्रा कर जनता को

रायबरेलीः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘विजय रथ यात्रा’ आज रायबरेली पहुंचेगी। जहां आज और कल विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्रीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है।
आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के जनपदों में अखिलेश यादव की ‘विजय रथ यात्रा’ जारी है। रायबरेली के 6 विधानसभा क्षेत्रों में अखिलेश यादव रथ यात्रा कर जनता को अपने खेमें में लाने की कोशिश करेंगे। सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव आज बछरावां, हरचंदपुर के गुरबख्श गंज में और सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के PWD गेस्ट हाउस में रात में रुकेंगे। 18 दिसंबर को अखिलेश यादव सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज बाईपास पर जनसभा को संबोधित करेंगे फिर ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सलोन में भी बड़ी रैली करेंगे।
अखिलेश यादव का पूरा कार्यक्रम 
करीब 11 बजे अखिलेश यादव टोल प्लाजा रायबरेली बॉर्डर, बछरावां विधानसभा में पहुंचेगे। दोपहर करीब 1 बजे हरचन्दपुर विधानसभा के गुरूबक्शगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब ढ़ाई बजे लालगंज इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा होगी। शाम 5 बजे फिरोज गांधी इंटर कॉलेज, रायबरेली विधानसभा में  जोरदार स्वागत किया जाएगा। 18 दिसंबर को सुबह 11:20 बजे अखिलेश मुंशीगंज बाईपास, सदर रायबरेली विधानसभा में जनसभा करेंगे तो दोपहर 1 बजे ऊंचाहार विधानसभा में भी जनसभा करेंगे। दोपहर 3 बजे भी सलोन विधानसभा में भी उनका जनसभा कार्यक्रम है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: