Uttar Pradesh

महंगाई के विरोध में प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, सरकार का किया विरोध

प्रयागराज। बुधवार को मंहगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ता प्रयागराज की सड़कों पर उतरे। सपा कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित पत्थर गिरजाघर के समीप धरना-प्रदर्शन किया। दाल, सरसों तेल, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में बीजेपी सरकार के विरुद्ध नारेबाजे की। सिलेंडर के बढ़ते दामों का महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

दामों में ऐसे ही वृद्धि होती रही तो चूल्हे का जल्द ही सहारा लेना पड़ेगा। गरीब की थाली से बढते दामों की वजह से निवाला कम होता जा रहा। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद और राज्‍य सभा सदस्‍य कुंवर रेवती रमण सिंह ने प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर इस दौरान निशाना साधा। तानाशाही की यह सरकार हैै।

किसान और गरीब के लिए इसमें कुछ भी नहीं है। भाजपा की सरकार जब से आई है। गैस, डीजल, पेट्रोल के तब से इतने दाम बढ़ गए हैं। सरकार से उन्होंने बढते दामों को तत्काल रोकने तथा जीएसटी के दायरे मे इन्हें लाए जाने को कहा। समान उचित मूल्यों पर लोगों को मिल सके।

पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को उज्ज्‍वला योजना में फ्री गैस की बात करके भ्रमित कर रही हैैं। गरीब मजबूरी में गैस के दाम बढ़ने से चूल्हे पर खाना बना रहें हैैं। पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रवींद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णामूर्ति यादव विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: