India Rise Special

हरियाणा में बारिश ने तोड़ा 21 साल का रिकॉर्ड, किसानों के खिल उठे चेहरे

हिसार। इस साल हिसार में जनवरी के पहले हफ्ते में हुई बारिश ने 21 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2001 में इस तरह की बारिश हुई थी । बीते शुक्रवार की रात से शुरू हुई 17 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

हिसार में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही बारिश में इजाफा हुआ है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से क्षेत्र में जगह – जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हिसार में दिन का तापमान 20.8 एमएम और रात्रि तापमान 14.3 एमएम दर्ज की गई। बीते कुछ दिनों में रात्रि तापमान में बारिश के कारण अधिक बढ़ा है। चौधरी चरण सिंह हरियाण कृषि विश्वविद्याालय के मौसम विभाग के विज्ञानी डा. मदन खिचड़ ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि, ” मौसमी प्रणालियों का प्रभाव राज्य में 9 जनवरी तक बने रहने का अनुमान है। इसके बाद दस जनवरी से मौसम खुश्क हो सकता है।”

 

जनवरी के पहले सप्ताह में 2005 के बाद हिसार में इतनी हुई बारिश

 

1 जनवरी 2001- 15

 

1 जनवरी 2005- 13

 

3 व 4 जनवरी 2010- 10.5

 

3 जनवरी- 2015- 2.6

 

7 जनवरी 2017- 5.8

 

6 जनवरी 2019- 7.3

 

2 व 5 जनवरी 2020- 4.6

 

5 जनवरी 2021- 4.2

 

नोट- बारिश मिलीमीटर में है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: