India Rise Special

फटी एड़ियों से हैं परेशान तो आजमाएं ये राम बाण उपाय, जल्द मिलेगी राहत

हेल्थ डेस्क : पूजा घर से लेकर घर की अलमारियों तक कपूर ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। इतना ही नहीं कपूर का सही इस्तेमाल करके व्यक्ति शरीर की सूजन से लेकर मांसपेशियों में होने वाले दर्द तक में राहत पा सकता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद कपूर का इस्तेमाल लोग फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए भी करते हैं।

 

ऐसे में अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं तो कपूर के तेल का ये नुस्खा आपकी समस्या दूर करके आपको जल्द राहत दे सकता है। आइए जानते हैं फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए घर पर  कैसे बनाएं कपूर का तेल।

ये भी पढ़े :- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है तुलसी के सूखे पत्ते, आइए जानते है इससे होने वाले फायदे

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए ऐसे बनाएं कपूर का तेल- कपूर का तेल बनाने के लिए सबसे पहले कपूर का चूर्ण बनाकर एक बर्तन में रख लें। अब इसे नारियल के तेल में मिलाकर थोड़ा सा गर्म कर लें। आपका कपूर का तेल बनकर तैयार है। इसे फटी एड़ियों में लगाने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: