PoliticsTrending

मैनपुरी: समाजवादी ED ,CBI ,और ID से डरने वाले नहीं- अखिलेश यादव

आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार दिख रही

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व आज आठवीं चरण की विजय रथ यात्रा लेकर समाजवादी के गण पहुंचे अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत हुआ। आज मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने सुबह के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे ही समाजवादी पार्टी में चाचा शिवपाल सिंह यादव का हाथ मिला वैसे ही भाजपा ने तुरंत जांच एजेंसियां बैठा ली क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार दिख रही है इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी उत्तर प्रदेश भेजे जा रहे हैं लेकिन हम समाजवादी हैं और समाजवादी कभी डरने वाले नहीं हैं।

बता दें कि भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा यह भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशाई हो गई है। वही किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था केवल कोरोना के लिए किसानों ने बचाई है जबकि यह सरकार किसान विरोधी है। खाद की चोरी सरकार ने की 50 किलो की बोरी में 45 किलो कर के दाम वही रखा।

अखिलेश यादव ने भाजपा की सरकार को एक्सप्रेस के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई थी उतनी ही आज है जो सरके नेताजी मुलायम सिंह ने दी उन सड़कों का चौड़ीकरण तक नहीं किया गया उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है सपा की रैली जनता की रैली होती है जनता से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है इतिहास की रैली बता रही कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: