Entertainment

ऋतिक रोशन मना रहे अपना 48 वां जन्मदिन , फैन्स ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ नाम से फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस बार 10 जनवरी को अपने बर्थ-डे पर फैन्स को एक खास तोहफा दिया है। अपने जन्मदिन के मौके पर ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’  का फर्स्ट लुक जारी किया है।

किलर लुक्स, दमदार फिजीक और बेहतरीन डांस के दिवाने हैं फैंस

ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने किलर लुक्स, दमदार फिजीक और बेहतरीन डांस के लिए फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। तो आइये जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ खास किस्से…

मिल चुके हैं 30 हजार प्रपोजल

बॉलीवुड के डैसिंग ब्वाय ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में ऋतिक के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं। और ऋतिक की ये पहली ही फिल्म सुपरहिट थी। अपनी पहली ही फिल्म से ऋतिक लाखों- करोड़ों दिलों पर छा गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ऋतिक की पहली फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें करीब 30 हजार शादी के प्रपोजल आए थे। और फीमेल फैन फॉलोइंग में मामले में ऋतिक आज भी सबसे आगे हैं।

बचपन में काफी शरारती थे ऋतिक 

द कपिल शर्मा शो में ऋतिक ने बताया था कि, उन्होंने बचपन में कई शरारतें की है। कई बार तो उनको घर में पिटाई भी लगाई गयी है। ऋतिक ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि, एक बार वो छत पर पड़ी कुछ खाली बोतलों को सिर्फ इसलिए 13वें फ्लोर से नीचे फेंक रहे थे, क्योंकि नीचे गिरते ही वो ठा करके आवाज करती थीं, जिसे सुनकर उनको बहोत मजा आ रहा था। हालांकि अपने मजे के बीच ऋतिक ये भूल गए थे कि अगर ये बोतलें नीचे किसी पर गिरीं तो उसे चोट भी आ सकती है। ऋतिक ने बताया कि, आवाज सुनकर फिर मेरे पापा आ गए। उसके बाद नहीं बता सकता हूं मैं, फिर क्या हुआ।

ऋतिक खाना खाने में करते थे आनाकानी

ऋतिक की बहन सुनैना ने खुलासा किया कि ऋतिक मम्मी पापा दोनों से बहुत पिटते थे। क्योंकि वो खाना नहीं खाया करते थे। इसके अलावा अगर कोई भी ऋतिक के बाल छूता है। तो वह बहुत नाराज हो जाता है। मैं भी करती हूं तो मुझ पर भी नाराज हो जाता है

फाइटर में नजर आयेगी दीपिका और ऋतिक की जोड़ी

बताते चलें कि, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म ‘फाइटर’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्माता कंपनी ने कुछ वक्त पहले यह घोषणा की थी कि, फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: