Horoscope Today 27 January : इस राशि के जातकों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, जानें अपना राशिफल

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिष के अनुसार , शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज का दिन सभी राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज शुक्रवार का दिन।
मेष
अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल न लें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।
वृषभ
कारोबार में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों को कम करने की आवशयकता है। अनावश्यक यात्रायें हो सकती है। गूढ़ विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है।
मिथुन
आप अपने काम की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आज अपने निर्णयों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं।
कर्क
मन में नकारात्मक विचार और अज्ञात भय व्यापात हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। आपको बदनामी झेलनी पड़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। आपको किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिये।
सिंह
आप अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहने वाले हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारियों के व्यवहार के कारण परेशानी होगी। जॉब को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कन्या
नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। आप पसन्दीदा पुस्तकें पढ़ने में समय बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
तुला
आज का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर होंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न होने की सम्भावना है।
वृश्चिक
आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। फाइनेंस से जुड़ी समस्याओं का निवारण कर लेंगे। प्रेमी जोड़े आपस में अच्छा समय बितायेंगे। नयी विधा सीखने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। परिवार के वातावरण में शान्ति का माहौल रहेगा।
धनु
व्यवसाय में जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरञ्जन में आप काफी समय बितायेंगे। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। इसीलिये सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें। धन अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो सकता है। किसी बड़े कार्य को लेकर परेशानी दूर होगी।
मकर
आपका पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। आज आप वही काम करेंगे जिसको लेकर आप काफी उत्साहित रहते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिये आप काम से छुट्टी भी ले सकते हैं। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। शाम के समय आप मूवीज और वेब सीरीज का आनन्द उठायेंगे। डिनर के लिये आज बाहर जा सकते हैं।
कुंभ
प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। अपने मन की बातें सब से शेयर न करें। लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं। यदि वाहन चला रहे हैं तो अपने पेपर्स हमेशा पूरे रखें। पोषण की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी।
मीन
कार्यक्षेत्र की चुनौतियाँ दूर होंगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होने के योग बन रहे हैं। लोहा और शराब कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।