India Rise Special

हरियाणा: विशाल की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

हरियाणा की मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बेटे विशाल के लिए उठाई आवाज़। विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र। कहा जनता चाहती है की विशाल को जल्द से जल्द मिले इंसाफ।

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रदेश के बेटे को आस्ट्रेलिया में न्याय दिलाने के लिए विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। बता दें, विशाल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से वहां की जेल में कैद है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मंत्रालय से उच्च प्राथमिकता के साथ इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री खट्टर ने पत्र में लिखा है कि विशाल को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार सहित दूसरे कई सूत्रों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें बताया गया है कि विशाल का एक समूह के साथ आस्ट्रेलिया में झगड़ा हो गया था। समूह भारत विरोधी नारे लगते हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी कर रहे थे। जिसके चलते उस समूह और विशाल के बीच आपस में जडप शुरू हो गई। जिसके बाद समूह ने विशाल को झूठे आरोप में फंसा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों के कुछ प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की है। ये विशाल का समर्थन कर रहे हैं और उसे जल्द से जल्द जेल से रिहा करवाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। विशाल के समर्थन में हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में देश की जनता चाहती है की विशाल को जल्द से जल्द इंसाफ मिले।

यह भी पढ़ें: फाइनल में हार के बाद भावुक हुएं नेमार, मेसी ने गले लगाकर दी संतावना

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: