TrendingUttar Pradesh

गोरखपुर: नए साल के दिन सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- अधिकारी रखे जनता का ख्याल

हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में होना चाहिए।

लखनऊ: नए साल के उपलक्ष में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया। नए वर्ष के उपलक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। जनता दरबार में आए फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में कोई व्यक्ति बाहर ना तो इसके लिए रैन बसेरों के उचित प्रबंध होने चाहिए।

Uttarakhand : उत्तरकाशी के पहाड़ी पर गुब्बारों के साथ मिला पाकिस्तानी झंडा, राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

बता दें कि आज तुमने वर्ष के उपलक्ष में जनता दर्शन में काफी बड़ी संख्या में लोग आए। वह फरियादियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि हम सभी की समस्याओं के समाधान जल्द से जल्द होने चाहिए।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए करीब 300 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी।

गोरखपुर में सीएम योगी

हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तड़के अपनी आवाज से निकलने के बाद सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएं। विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच उनका दर्शन पूजन किया इसके बाद उन्होंने अपने ग्रुप ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।वही मंदिर परिसर के ब्रह्म और गौ सेवा के बाद वह हिंदू सेवाग्राम गए जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए काफी लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: