Google Doodle Zohra Sehgal: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बनाई थी अपनी पहचान, जानें आज के खूबसूरत डूडल के बारे में

Google Doodle Zohra Sehgal: Google ने आज डूडल सेलेब्रेटिंग जोहरा सहगल के शीर्षक के ऊपर बनाया है।
जोहरा सहगल, मशहूर भारतीय एक्ट्रेस की याद में आज गूगल ने डूडल बनाया है। जोहरा सहगल एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाई थी। 1946 में आज ही के दिन उनकी फिल्म “नीचा नगर” कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुई थी। “नीचा नगर” फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में सबसे बड़ा अवॉर्ड Palme d’Or’ जीता था।
27 अप्रैल 1912 में सहारणपुर में जोहरा सहगल का जन्म हुआ। उन्होंने जर्मनी के ड्रेसडेन स्कूल से बैले डांस सीखा। 1945 में सहगल ने इंडियन पीपल थिअटर असोशिएशन से जुड़ीं। 1962 में सहगल जब लंदन में रही थीं तो वे ब्रिटिश टेलीविजन शो “डॉक्टर हूं” का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा वे 1984 में आई मिनी सीरीज ‘The Jewel in the Crown’ में नजर आईं थीं। वे ‘बेड इट लाइक बेकहम’ में भी नजर आ चुकी हैं।
10 जुलाई 2014 में जोहरा सहगल ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। अपने अंतिम समय में जोहरा दिल्ली में थीं। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर, जोहरा सहगल को पद्म श्री, पद्म विभूषन और कालिदास जैसे और भी बड़े सम्मान मिल चुके हैं। बता दें कि आज गूगल पर नजर आ रही तस्वीर गाइड आर्टिस्ट पार्वती पिल्लै ने तैयार किया है।