IndiaIndia - World

केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, बहाल हुआ महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि पर रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की थी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया। इस फैसले में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) पर लगी रोक हटा दी गई है।

खबरों के मुताबिक, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस पर कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने मुहर लगा दी है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। कोरोना की वजह से सरकार ने डीए रोक कर रखा था। साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ था।

वित्त मंत्रालय ने जून 2021 तक 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि पर रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की थी। बता दें कि जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही (जून 2020) में इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

जनवरी 2021 में यह चार फीसदी और बढ़ा था। इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा। डेढ़ साल बाद तीनों किस्तों पर लगी रोक हटा दी गई है। बता दें कि महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित फीसदी होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान करती है।

इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलता है। डीए की गणना के लिए सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को आधार मानती है। इसके आधार पर हर दो साल में सरकारी कर्मचारियों का डीए संशोधित किया जाता है।

यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित महिलाओं का मुसलमानों ने कराया अंतिम संस्कार

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: