PoliticsTrending

गोंडा: अखिलेश यादव ने किया पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण

भारतीय जनता पार्टी मंदिर बनाना नहीं बल्कि उसके नाम पर वोट लेना चाहती है

गोंडा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपदों का दौरा कर रहे अखिलेश यादव आज गोंडा दौरे पर थे। अपने इस दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। वही प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर बनवाना चाहती तो 1 साल में बनकर तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंदिर बनाना नहीं बल्कि उसके नाम पर वोट लेना चाहती है इसीलिए वह मंदिर निर्माण नहीं करा रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इनकी सरकार में एक प्रोपेगेंडा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हर सरकार में एक प्रोपेगेंडा होता है लेकिन इनके सरकार में सभी प्रोपेगेंडा है। उन्होंने यहां तक कि कहा कि पार्टी में सभी मंत्री सांसद ही नहीं बल्कि सभी लोग नाराज हैं। विज्ञापन में गलत तस्वीर छपवा का दूसरों का काम खुद का गिना रहे हैं इतना ही नहीं वही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली जा रही है विश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पार्टी को जन विश्वास यात्रा बल नहीं बल्कि जन माफी यात्रा निकालनी चाहिए। क्योंकि कोरोना के समय हुई मौतों को लेकर सरकार ही जिम्मेदार है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: