India - WorldIndia Rise Special

200 दिन बाद पृथ्वी पर वापस लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, जानिए स्पेसएक्स में कैसे गुजरे दिन

दिल्ली । तकरीबन 200 दिन बाद कल रात चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे है। ये चारों स्पेस यात्री अपने स्पेशएक्स से मैक्सिको की खाड़ी में उतरे थे। बताया जा रहा है कि स्पेस एक्स के सभी अंतरिक्ष यात्री स्टेशन छोड़ने के बाद लगभग आठ घण्टे के बाद पृथ्वी पर पहुंचे है।

इस वजह से टली थी वापसी

खराब मौसम के चलते नासा ने स्पेस यात्रियों की वापसी के सफर को सोमवार के लिए बढ़ा दिया था। क्योंकि फ्लोरिडा के तट पर हवाएं काफी तेज चल रही थी। जिससे स्पेस यात्रियों की सुरक्षा को खतरा था। इसलिए मौसम को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा वापसी को टाल दिया गया था।

स्पेस यात्रियों ये चार नाम थे शामिल 

इन 200 दिनों की यात्रा के बाद पृथ्वी लौटे स्पेस यात्रियों ने  नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। योजना अनुसार इन चारों की वापसी सोमवार को होनी थी। लेकिन खराब मौसम के चलते वापसी को टालना पड़ा ।

यात्रा में करना पड़ा डायपर का इस्तेमाल 

स्पेस से पृथ्वी का सफर काफी कठिन था। बताया जा रहा यात्रियों को वापस लेने गए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया था।  जिसकी वजह से स्पेस यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान डायपर का इस्तेमाल करना पड़ा। नासा के अंतरिक्ष यात्री मेगन मैक्आर्थर ने इस यात्रा को भयानक बताया था।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: