India Rise Special

किसानों का फूटा गुस्सा, प्रधान सुखबीर की गाड़ी पर फेंका जूता

अकाली दल ने बसपा के साथ किया गठजोड़

नई दिल्ली। शनिवार को शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल का DAV यूनिवर्सिटी के पास रैली से पहले किसानों का फूटा गुस्सा, किया डटकर विरोध और उनकी कार पर फेंका जूता। सड़क किनारे खड़े किसानों की ओर से फेंका गया जूता कार की टायर पर गिरा जिसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सुखबीर की वाहन वहां से निकाली।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/special-discussion-between-home-minister-and-chief-minister-read-news/

किसानों का फूटा गुस्सा, प्रधान सुखबीर की गाड़ी पर फेंका जूता 

किसानों ने अकाली दल समेत तमाम राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि वह रैलियां न करें, इससे किसानों के आंदोलन पर बुरा असर पड़ रहा है लेकिन उनकी चेतावनी को अनसुना कर रैली में सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे। हालांकि उससे पहले पठानकोट रोड पर भारी संख्या में किसान जुट गए थे। उन्होंने काले झंडे लेकर जमकर नारेबाज़ी भी की। बता दें विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी।

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रवक्ता कश्मीर सिंह जंडियाला ने कहा कि, जब संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी दलों को रैली करने से रोका है तो फिर उन्हें ज़िद नहीं करनी चाहिए। वहीँ भड़के किसानों ने कहा कि, राजनीतिक दलों को कम से कम लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के आंखों से आंसू तो सूखने देने चाहिए थे। अंत में, विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बसपा के साथ अकाली दल ने गठजोड़ कर लिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: