TrendingUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : गृह मंत्री अमित शाह ने फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास, कहा- योगी प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाए हैं

लखनऊ में आज गृह मंत्री अमित शाह ने फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, भाजपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को चार सालों के कार्यकाल में स्थापित किया। मुख्यमंत्री योगी प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाए है।

प्रदेश में 2017 से भाजपा की सरकार आने से पश्चिमी यूपी से लोगों ने पलायन रोक दिया। दंगा ग्रस्त प्रदेश में चार साल के शासन के बाद कानून व्यवस्था स्थापित हो चुकी है। प्रदेश योगी के नेतृत्व में तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ा रहा है। योगी सूबे के सबसे कामयाब मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा कि, यूपी में चुनाव आते ही नेता घर से निकल आते हैं और बयानबाजी करने लगते हैं। कोरोना के वक्त यही नेता मुश्किलों से जूझती जनता की मदद नहीं करने को नहीं आते। न ही किसानों की मुश्किलों में काम आते हैं। चुनाव आते ही ये नेता बयानबाजी में लग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कानून का व्यवस्था स्थापित की। मैं कहना चाहता हूं कि 2022 चुनाव में एक बार फिर से विपक्ष के नेता करारी हार के लिए तैयार रहें। एकबार फिर से यहां भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि, मुझे ठीक तरह से याद है। पहले यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। दिनदहाड़े गोलियां चल जाती थीं। सूबे में माफियाओं राज करते थे। 2021 में आज यूपी में खड़ा हूं मैं गर्व से कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ ने आगे ले जाने की दिशा में काम किया।

सरकारी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से जमीन पर उतारा गया। 44 योजनाओं को योगी सरकार को जमीन पर उतारने में सफलता मिली है। प्रदेश की पहचान जिससे विकासशील राज्य की बनी है।

शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद यूपी में माफियाराज खत्म होने के साथ जातिवाद भी खत्म हुआ। प्रदेश के गरीब और कमजोर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। एक बार फिर यूपी में भाजपा विकास के दम पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की छवि बदलने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। यहां अब गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। योगी सरकार किसी एक जाति, परिवार के लिए ही नहीं पूरी प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: