India Rise Special

सही खान-पान करेगा आपकी आंखों की समस्या को ठीक, जाने कैसे

यह सब्ज़ियाँ सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद, पढ़ें पूरी ख़बर

आजकल कम उम्र में ही लोगों को आंखों से जुड़ी बीमारियां होने लगी है। छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर आपको चश्मा दिखे मिल जाएगा। हालांकि सही खान-पान से काफी हद तक आंखों से जुड़ी दिक्कतें ठीक हो सकती हैं। अगर बच्चों को विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर खाना दिया जाए तो समय के साथ आंखों की समस्या ठीक हो सकती है। सही खान-पान करेगा आपकी आंखों की समस्या को ठीक|

आज हम आपको ऐसी 5 कमाल की सब्जियों के बारे में बताएंगे जो न केवल इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं बल्कि आंखों की रोशनी को भी बढ़ाती हैं। साथ ही सही खान-पान करेगा आपकी आंखों की समस्या को ठीक, जाने कैसे :-

1- पालक- आंखों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं। आपको अपने खाने में रोज़ इन सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। पालक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो नए के साथ पुराने रोगों की दिक्कतें कम करता है।

2- गाजर- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर बहुत अच्छा सोर्स है। गाजर में विटामिन-ए काफी मात्रा पाया जाता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन भी होता है, ये एंटीऑक्सिडेंट कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

3- ब्रोकली- आंखों के स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली भी फायदेमंद है। ब्रोकली क्रूसिफेरस सब्ज़ी के परिवार का हिस्सा है, जिनमें सल्फोराफेन होता है। ब्रोकली में विटामिन-के, विटामिन-सी, फोलेट, मैंगनीज और पोटेशियम होता है।

4- शकरकंद- आंखों के स्वास्थ्य के लिए शकरकंद भी फायदेमंद है। सर्दियों में आपको शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। शकरकंद में विटामिन-ए और विटामिन-ई होता है। आंखों के लिए शकरकंद बहुत फायदेमंद माना जाता है।

5- टमाटर- टमाटर भी आंखों के लिए फायदेमंद है। टमाटर में विटामिन-ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही विटामिन सी और कॉपर भी होता है जिससे आंखे स्वस्थ रहती हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: