IndiaIndia - WorldTrending

इस साल अंतरिक्ष में मनेगी दिवाली ! इस तारीख को प्रक्षेपित किया जाएगा देश का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘लॉन्च व्हीकल मार्क 3’

नेशनल डेस्क :  देश का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘लॉन्च व्हीकल मार्क 3’ यानि एलवीएम 3 एक ब्रिटिश कंपनी के 36 उपग्रह 23 अक्तूबर को प्रक्षेपित करेगा।

इसरो के एलवीएम-3 के जरिए पहली बार यह विदेशी और व्यावसायिक प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रात 00:07 बजे किया जाएगा। इसरो ने बताया कि, प्रक्षेपित होने वाले उपग्रहों को रॉकेट के कैप्सूल में लगाकर मिशन के लिए असेंबली पूरी कर ली गई है। रॉकेट की क्रायो स्टेज और उपकरण व कार्गो ले जाने वाले ऊपरी हिस्से (इक्विपमेंट बे) की असेंबली भी हो चुकी है।

ये भी पढ़े :- congress president election : 22 साल बाद हो रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, जानिए क्या रहेगी मतदान प्रक्रिया ?

वहीं समस्त रॉकेट को प्रक्षेपण पैड पर ले जाया जा चुका है। दरअसल, इस साल के शुरू में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया था कि उसकी व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने वनवेब कंपनी के साथ दो प्रक्षेपण सेवा समझौते किए हैं। एनएसआईएल केंद्रीय अंतरिक्ष विभाग के अधीन एक कंपनी है। वहीं वनवेब ब्रिटेन की स्टार्टअप कंपनी है जो इसरो के जरिए वनवेब लियो (लोअर अर्थ ऑर्बिट) ब्रॉडबैंड संचार उपग्रह भेज रही है।

बताते चलें कि, पीएसएलवी रॉकेट के जरिए भारत जून 2022 तक 36 देशों के लिए 346 उपग्रह प्रक्षेपित कर चुका है। शुरुआत 1990 के दशक में हुई, लेकिन बीते एक दशक में इसमें काफी तेजी आई। 15 फरवरी 2017 को एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए, जिनमें से अधिकतर अमेरिका, इस्राइल, यूएई, जर्मनी, आदि के थे। वहीं खुद भारत के लिए 1975 से फरवरी 2022 तक 129 उपग्रह प्रक्षेपित हुए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: