DelhiTrending

दिल्ली : कुकर्म के शिकार 10 साल के बच्चे ने 13 दिन तोड़ा दम, प्राइवेट पार्ट में डाली थी लोहे की रॉड

दिल्ली :  राजधानी दिल्ली में कुकर्म के शिकार 10 साल के बच्चे की एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बच्चे का 18 सितंबर को तीन नाबालिग दोस्तों ने अपहरण किया था।

अपहरण करने के बाद तीनों नाबालिगों ने उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर बच्चे की जमकर पिटाई की। यहां तक कि, बच्चे के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड तक डाल दी। वहीं बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 13 दिन बाद बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े :- दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम ?

शुरुआत में परिवार ने मामला ही दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। लेकिन काउंसलिंग कराने पर परिवार एफआईआर दर्ज कराने को तैयार हुआ। पुलिस ने कुकर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों लड़कों को जे.जे. बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उनको बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस देकर 28 सितंबर तक जवाब मांगा था और बच्चे के बारे में जानकारी शेयर की थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: