India Rise Special

कोविड 19 संक्रमितों की संख्या में गिरावट, मौतों के आंकड़े 3000 से कम हुए रिकॉर्ड

बीते दिनों जिस तरह कोविद 19 के मामलें की बड़ा उछाल दर्ज की जा रही थी उसी तरह अब केसेस में गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें तो 8 अप्रैल के बाद से मंगलवार,1 जून को सबसे कम मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह आंकड़े मंगलवार सुबह जारी किये गए हैं। बीते 24 घंटो में देश भर में कुल नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,27,510 रिकॉर्ड की गयी है। वहीं 2,795 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवा दी। इसके साथ ही कोविड 19 से ग्रसित 2,55,287 लोगो को अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके घर भेजा गया है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में कोरोना के 600 से कम मामले आए सामने, देखें पूरी रिपोर्ट

Decline of covid 19

जानें आंकड़ों पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का क्या कहना है ?

IMCR ने बताया कि सोमवार तक भारत में कुल 34,67,92,257 सैंपल परिक्षण किये गए हैं। वहीं 19,25,374 सैंपल की टेस्टिंग केवल कल की तरीक में की गयी है। देश भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,81,75,044 दर्ज किया गया है। मौतों की आंकड़े की बात करें तो, महामारी से ग्रसित 2,81,75,044 लोगो अपनी जान गवा दी है। रीकवर्ड लोगो की संख्या कुल 2,59,47,629 बताई गयी है। हालांकि देश में अभी भी 18,95,520 एक्टिव केसेस हैं। बता दें भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनशन अभियान को पहल दी गयी थी। जिसके चलते कुल 21,60,46,638 देशवासियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में कोरोना के 600 से कम मामले आए सामने, देखें पूरी रिपोर्ट

क्या है दुनिया में आंकड़ों का हाल ?

कोरोना महामारी ने 2019 को दुनिया में दस्तक दी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोरोना महामारी चीन के वुहान से पैदा हुई है। जिसके चलते दुनिया भर में कितनो ने इस महामारी से सामना किया और कई लोगो ने दम भी तोड़ दिया। आंकड़ों पर नज़र डालें तो दुनिया भर से अब तक 3,546,731 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोविद 19 शुरुवात से ही अमेरिका पर ज़्यादा प्रभावी रहा है। दुनिया के तमाम देशों की तुलना में अमेरिका महामारी की चपेट से सबसे अधिक रहा है। यहाँ संक्रमितों का रिकॉर्ड अब तक कुल 33,264,380 दर्ज किया गया है। वहीं मौतों का आंकड़ा 594,568 हो गया है।

क्या कहते हैं भारत में कोरोना के हालात ?

दूसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है। कोरोना पर जीत प्राप्त करना इतना आसान तो नहीं पर आंकड़े को देखते हुए यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इतना मुश्किल भी नहीं है। जनता को जारी की गयी गाइडलाइन्स और नियमो का पूर्ण रूप से पालन करना अतियंत आवश्यक है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: