IndiaIndia - WorldTrending

12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात ‘मैंडूस, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

नेशनल डेस्क : देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवात ‘मैंडूस’ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, चक्रवात आज चेन्नई तट से टकरा सकता है।

चक्रवात को लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े :- सीएम का कानपुर दौरा आज, शहरवासियों को देंगे 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

चक्रवात ‘मैंडूस’के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। चक्रवात मैंडूस के आज आधी रात तक आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार करने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने चक्रवात मैंडूस के ‘गंभीर’ चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

इसके प्रभाव के कारण 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, आज आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के पास तमिलनाडु तट पर पहुंचने से पहले यह धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: