IndiaTrending

राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय त्रिपुरा दौरा आज से, पैसेंजर ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है। राष्ट्रपति आज सुबह 11:15 मिनट पर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(draupdi murmu) आज त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वो कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

दरअसल, राष्ट्रपति9president)  बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है। राष्ट्रपति आज सुबह 11:15 मिनट पर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी।  एक अधिकारी ने बताया कि, राष्ट्रपति अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन (passenger train)को हरी झंडी दिखाएंगी।

लखनऊ: अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया समर्थन- खड़गे

इधर, त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने कहा, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुर्मू न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी। और अगरतला के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नींव रखेंगी। वहीं इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू का टाउन हॉल में अगरतला नगर निगम यानि एएमसी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। वहीं इस दौरान सीएम माणिक साहा, महापौर दीपक मजूमदार और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति की नेताओं, गणमान्य लोगों और आम जनता से मुलाकात करने की भी योजना है। वह 13 अक्तूबर को त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उदयपुर जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अगरतला तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: