Delhi

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घण्टे में सामने आए संक्रमण के इतने लाख मामले

दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा 42,462 मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। जबकि कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं।

 

 

यूपी में भी 16000 नए केस

 

 

22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

 

 

24 घंटों में 2 लाख 71 हजार 202 मामले

 

 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए और 314 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 1 लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। ओमिक्रोन के कुल मामले 7,743 हैं। कुल सक्रिय मामले 15,50,377 है। कुल रिकवरी: 3,50,85,721 हुई। कुल मौतें 4,86,066 हैं। अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो 1,56,76,15,454 का टीकाकरण किया जा चुका है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: