SportsTrending

राष्ट्रमंडल खेल : लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, 8.08 मीटर के बेस्ट जंप में जीता रजत पदक

ब्रेकिंग 

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर(Murli Sreeshankar) ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों(Commonwealth Games) के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं।

ये भी पढ़े ;- CWG में भारत के खाते में एक और पदक, लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य

इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज(Anju Bobby George) और प्रज्यूषा मलाइखल(Prajusha Malaikhal) पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: